फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: 75 की उम्र में भी सीखने का जज्बा कायम, 32 डिग्रियों के बाद अब ज्योतिष की परीक्षा देने पहुंचे डॉ. मिलखी राम

शिक्षा के प्रति जुनून और निरंतर सीखने की इच्छा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसका जीवंत उदाहरण कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के 75 वर्षीय डॉ. मिलखी राम ने एक बार फिर पेश किया है। 32 डिग्रियां हासिल कर चुके डॉ. मिलखी राम अब ज्योतिष विषय में डिग्री प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए हमीरपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर के इग्नू अध्ययन केंद्र में ज्योतिष विषय की परीक्षा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सोनी और इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि डॉ. मिलखी राम अब तक 32 डिग्रियां प्राप्त कर चुके हैं। अब वे ज्योतिष विषय में भी डिग्री हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। 75 वर्ष की आयु में भी उनका शिक्षा के प्रति समर्पण और सीखने का उत्साह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि सीखने की इच्छा हो तो उम्र कभी भी बाधा नहीं बनती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें