फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तकनीकी विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता शैक्षणिक पद भरने की मांग

एनएसयूआई ने तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में अधिष्ठाता शैक्षणिक का पद भरने की मांग की। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक को मांग पत्र सौंपा। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने विधायक से मांग रखी है कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय में रिक्त पद को भरा जाए। पद के रिक्त होने से विभिन्न शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में एडमिशन भी शुरू हो जाएंगी। इससे पहले यहां पर अधिष्ठाता शैक्षणिक पद पर प्रो जयदेव सेवाएं दे रहे थे लेकिन उनका इस पद पर तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया। इस कारण यह पद खाली हो गया है। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने छात्र संगठन को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस पद को भरा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें