फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जिला परिषद वार्ड चमनेड़ से कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर ने दाखिल किया पर्चा

जिला परिषद वार्ड चमनेड़ से कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर ने वीरवार को एचडीएम में कार्यालय हमीरपुर में पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ सदर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार मौजूदरहे। नीरज ठाकुर जिला कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। नीरज ठाकुर को जिला परिषद के इस बार से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी माना जा रहा है हालांकि सदर ब्लॉक में कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। नीरज ठाकुर का कहना है कि वह गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में हर गांव की समस्या को समझकर उसके समाधान का प्रयास लोगों के सहयोग से किया जाएगा। सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी उम्मीदवार नहीं उतारेगी लेकिन पार्टी विचारधारा के लोगों को समर्थन दिया जाएगा। नीरज ठाकुर कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और उनके साथ वह नामांकन करने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें