फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जमुली माता मंदिर में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Ankesh Dogra Updated Sun, 07 Jun 2026 03:50 PM IST

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने रविवार को जमुली माता मंदिर परिसर में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान उन्होंने कहा तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन के बनने से स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सामुदायिक भवनों के निर्माण से लोगों को एक साझा मंच मिलता है,जहां सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का सुचारू रूप से आयोजन किया जा सकता है। लोकार्पण समारोह में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि,मंदिर समिति के सदस्य,गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें