फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- अभी किसी पंचायत से बीपीएल परिवार का नाम नहीं काटा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बीपीएल परिवारों का नाम प्रदेश में किसी भी पंचायत में अभी किसी नहीं काटा गया है। सर्वे में महज गरीब लोगों का डाटा एकत्र किया गया है। इसमें ऐसे लोगों का डाटा तैयार किया जा रहा है जिन्हें एक भी बार किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है, जबकि वह बीपीएल में है। नादौन दौरे के दौरान भाजपा नेताओं के प्रदेश में 80 फीसदी परिवारों के नाम बीपीएल सूची से काटे जाने के बयान के सवाल पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सरकार इस कार्य के तहत अध्ययन किया जा रहा है। अभी किसी भी बीपीएल परिवारों का नाम नहीं काटा गया है। प्रदेशभर की पंचायतों में इन परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अभी एसडीएम और बीडीओ के माध्यम से इन परिवारों को सत्यापित किया जा रहा है कि बीपीएल में होना चाहिए अथवा नहीं। अभी इन्हें बीपीएल से काटने का निर्णय नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि प्रदेशभर में हर पंचातय में धार्मिक स्थल विकसित किए जाने की योजना है। इस कड़ी में नादौन में विभिन्न पंचायतों में यह कार्य किए गए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेश में जी राम जी योजना पर जन जागरण अभियान शुरू करने के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा को खत्म करने का कार्य किया गया है। मनरेगा की आत्मा को मार दिया गया है। पहले पंचायत की मांग के अनुसार मनरेगा योजना चलती थी। केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव किया है कि अब केंद्र सरकार की ओर से पंचायतों को इस योजना में चिहिन्त किया जाएगा। अब इसमें तालाब रास्ते नहीं बनेंगे और खर्च भी पूर्ण रूप से केंद्र सरकार वहन नहीं करेगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसके खिलाफ है। भाजपा के प्रदेश के सांसदों को इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ रुपये जनमंच पर खर्च किया गया। इस जनमंच में अधिकारियों को डांटने और जलील करने का कार्य किया गया है। वहीं, जल्द ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर नए भवन में शिफ्ट होगा। जोलसप्पड़ में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के लिए 300 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार की ओर से मुहैया करवाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें