फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भोरंज में कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, आक्रोश रैली के बाद बस्सी चौक पर धरना

हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार को कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में विश्राम गृह भोरंज से शुरू हुई विशाल आक्रोश रैली मुख्य बाजार से होते हुए बस्सी चौक पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली में कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। धरने को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों के समाधान की बजाय लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। सुरेश कुमार ने राम मंदिर चंदा संग्रह में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो उसकी पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लगातार हो रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना चाहिए, ताकि युवाओं का भरोसा बहाल हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें