फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता

अंकेश डोगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 05:16 PM IST

79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे। इस समारोह के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार इस जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने करनी थी, लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव के कारण अब इस समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा के उपाध्यक्ष 15 अगस्त को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें