शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में वीरवार को एडीसी अभिषेक गर्ग ने समग्र शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित किए जा रहे संपर्क फाउंडेशन के डिजिटाइज्ड शैक्षणिक कार्यक्रम संपर्क के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार की दिशा में यह अत्याधुनिक सुविधा काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसमें विद्यार्थी विभिन्न विषयों को ऑडियो-विजुअल के माध्यम से बड़ी आसानी से समझ सकते हैं। इससे शिक्षकों को भी अध्यापन में काफी आसानी होगी।