अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से तकनीकी विवि परिसर में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य पर एक दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम (एलडीपी) शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिरकत की। नेतृत्व विकास कार्यक्रम में प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपति, अधिष्ठाता व गैर सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति, तकनीकी विवि से संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागी शामिल हुए। इसके अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब, उतराखंड से भी प्रतिभागी आए हैं। एआईसीटीई द्वारा संचालित यूएचवी के राष्ट्रीय स्तर के रिसोर्स पर्सन व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।