फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर के पक्का भरो के पास जंगल में भड़की आग, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

जिला हमीरपुर में गर्मियों का मौसम शुरू होते ही जंगल की आग के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। पिछले दो दिनों से चबूतरा जंगल में आग लगी हुई है लेकिन अभी तक न ही वन विभाग और न ही अग्रिशमन विभाग ने इस आग को बुझाने की जहमत उठाई है। वहीं सोमवार को पक्का भरो राज्य चयन आयोग के पास जंगल में भी भीषण आग लग गई। इससे कई पशु-पक्षियों के आशियाने उजड़ गए। पक्का भरो के पास आग इतनी तेजी से फैली कि रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्रिशमन विभाग को सूचित किया। अग्रिशमन विभाग को भी रिहायशी इलाकों में आग को बुझाने में चार घंटे लग गए। वहीं इस बारे में अग्रिशमन विभाग के अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उनकी ड्यूटी धर्मशाला में लगी है। वहीं फायर सर्विस फोन नंबर 101 पर कॉल करने पर जानकारी मिली कि रिहायशी इलाकों के पास आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें