फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में व्यय पर्यवेक्षक ने किया प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण

लोकसभा हमीरपुर के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने मंगलवार को सभी प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसी मनेश यादव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक और अकाउंटिंग टीमों के सदस्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. कुंदन यादव ने प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को चुनावी खर्चे की गणना के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों के चुनावी खर्च वाले रजिस्टर की कम से कम तीन बार जांच अनिवार्य होती है। इसी क्रम में मंगलवार को पहला निरीक्षण किया जा रहा है। व्यय रजिस्टरों का दूसरा निरीक्षण 25 मई को और तीसरा निरीक्षण 29 मई को होगा। व्यय पर्यवेक्षक ने बताया कि प्रत्याशियों के अपने व्यय रजिस्टर के अलावा निर्वाचन आयोग की टीमें भी शैडो रजिस्टर बनाती हैं। निरीक्षण के दौरान इन दोनों रजिस्टरों का मिलान भी किया जाता है, ताकि चुनावी खर्च का सही आकलन किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें