सैनिक निदेशालय हमीरपुर में शुक्रवार को भूतपूर्व सैनिकों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार सुबह 10:00 से दोपहर एक बजे तक हुए। जिसमें सोलन जिला के भूतपूर्व सैनिकों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। सैनिक निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग प्रभारी रविंद्र ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार का आयोजन प्रदेश भर में कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए किया जा रहा है।