फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजली बोर्ड कर्मचारी व अभियंता, पेंशनरों ने किया धरना प्रदर्शन

बिजली बोर्ड कर्मचारी व अभियंता, पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट के आह्वान पर हमीरपुर में मुख्य अभियंता बिजली प्रणाली व मुख्य अभियंता परिचालन हमीरपुर जोन कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में कर्मचारी अभियंताओं, पेंशनर ने भाग लिया। मुख्य वक्ताओं ने मांग की है कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित कैबिनेट सव कमेटी द्वारा दी गई सिफारिशों पर पुर्नविचार किया जाए। ज्वाइंट फ्रंट ऑफ हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता हमीरपुर सदस्य कामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज दिन तक बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की पुरानी पेंशल बहाल नहीं की गई है। वक्ताओं ने अन्य मांगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान के लिए ज्वाइंट फ्रंट को शीघ्र बातचीत के लिए बुलाया जाए। अन्यथा ज्वाइंट फ्रंट की ओर से जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसमें जिला हमीरपुर का कर्मचारी व पेंशनर भाग लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें