फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉ. प्रवीण कुमार ने बतौर हमीरपुर सीएमओ संभाला पदभार, स्टाफ ने किया स्वागत

अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 Aug 2024 04:38 PM IST

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर के पद पर डॉ. प्रवीण कुमार ने ज्वाइन किया है। गुरुवार को उन्होंने सीएमओ हमीरपुर का पदभार संभाला। उनका पदभार संभालने पर सीएमओ कार्यालय के स्टाफ ने जोरदार स्वागत किया। डॉ. प्रवीण शर्मा इससे पूर्व बिलासपुर में बतौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेवाएं दे रहे थे। सरकार ने उनका तबादला हमीरपुर के लिए किया है। वह मूल रूप से उपमंडल नादौन के तहत आने वाले गांव सलियाल डाकघर करौर तहसील नादौन जिला हमीरपुर से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित जनता के साथ बहुत जरूरी है। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की है। बता दें कि वह पहले भी हमीरपुर में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने डाक्टरी में पेशे की शुरूआत 19 जनवरी 1991 को की थी। गारली से उन्होंने अपनी सेवाएं देना शुरू किया था। उसके उपरांत वह बीएमओ बड़सर, भोरंज तथा नादौन भी रहे। 1994-96 तक उन्होंने हमीरपुर अस्पताल में अपनी सेवाएं दी। उसके उपरांत उन्होंने ऊना में सेवाएं जारी रखीं। टीबी प्रोग्राम में उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं हैं। वह जिला प्रोग्राम अधिकारी ऊना रहे। ज्वालामुखी में भी कुछ समय तक वह सेवारत रहे। तीन साल से वह बिलासपुर में बतौर सीएमओ सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें हमीरपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें