फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में गणतंत्र दिवस पर डॉग स्क्वायड के डॉलर और सॉफ्टी भी देंगे प्रस्तुति

रविवार को आयोजित होने जा रहे 76वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक पर पुलिस कर्मचारियों के अलावा होमगार्ड, महिला होमगार्ड, एनसीसी व विभिन्न स्कूलों के 18 दलों ने रिहर्सल में भाग लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार मौजूद रहे तथा उनकी मौजूदगी में यह रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही पुलिस कर्मचारी मैदान में पहुंच गए थे और रविवार को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस की और की जाने वाली परेड की रिहर्सल हुई। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर अणु के मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। गणतंत्र दिवस पर 18 टुकड़ियां परेड करेंगी। इसी के साथ ही डॉग स्क्वायड की भी विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। पुलिस विभाग केडॉग स्क्वायड के डॉलर और सॉफ्टी भी अपनी प्रस्तुति देंगे। डॉग स्क्वायड किस तरह से काम करता है इसकी प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसी के साथ पहचान संस्था के विशेष बच्चों का दस्ता भी विशेष रूप से भाग लेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें