फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में हुई जिला स्तरीय समीक्षा समिति औैर बैंक सलाहकार समिति की बैठक

जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक हमीर भवन में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही की समाप्ति यानि 31 दिसंबर 2025 तक की उपलब्धियों की समीक्षा की। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि जिले के बैंकों के ऋण-जमा अनुपात यानि सीडी रेशो में अभी भी बहुत ज्यादा सुधार की आवश्यकता है। सीडी रेशो में सुधार के लिए सभी बैंकों के अधिकारी आम लोगों को अधिक से अधिक ऋण आवंटन की दिशा में कार्य करें। आम लोगों और विशेषकर छोटे कारोबारियों के ऋण आवंटन के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाना चाहिए। महिला स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों के ऋण के मामलों से संबंधित औपचारिकताएं भी पूरी होनी चाहिए। सांसद अनुराग ने कहा कि सरकार ने सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसलिए, सभी बैंक जिला के छूटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर केसीसी प्रदान करें। बैठक में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल और भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ आशीष सांगड़ा, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के निदेशक अजय कतना, नाबार्ड के डीडीएम नरेश कुमार ने ब्योरा प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें