शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में सोमवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल ने की। जबकि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने शिक्षकों को स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने और उन्हें नशे से बचने के लिए विभिन्न टिप्स दिए। उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि जेम पोर्टल पर ऑनलाइन खरीदारी के लिए स्कूल प्रमुखों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल प्रमुखों को पोर्टल के बारे में जागरूक करना और ऑनलाइन खरीदारी के बारे में जानकारी प्रदान करना है। इस मौके पर राजेश भाटिया, मनोहर लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।