जिला बार एसोसिएशन हमीरपुर का चुनाव बुधवार को करवाया गया। प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह 10:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें से दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब प्रधान पद के लिए सुनील कौंडल और नरेश कुमार के बीच मुकाबला है।