राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी आयोजित हुई। प्रदर्शनी में छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में सुजीत प्रथम, अक्षित द्वितीय और उदय तृतीय जबकि गणित मॉडल प्रदर्शनी में सुजीत प्रथम, उदय द्वितीय और सुमित तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने कहा इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण,नवाचार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। प्रदर्शनी के दौरान जीवविज्ञान प्रवक्ता मीनाक्षी, रसायन विज्ञान प्रवक्ता संदीप आनंद ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन कर संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे।