हमीरपुर शहर के बीचों-बीच स्थित डीसी ऑफिस को भी बम से उड़ने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही कार्यालय को खाली करवाया गया है। एसपी हमीरपुर कार्यालय भी इसी परिसर में चलता है। मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां डॉग स्क्वॉड के साथ जांच में जुट गई है।