फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में बाल मेले का आयोजन

Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2024 02:27 PM IST

स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से बाल मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में क्लस्टर स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें हमीरपुर क्लस्टर के 18 स्कूल विद्यार्थियों ने भाग लिया। बाल मेले में विद्यार्थियों ने एकल व ग्रुप नृत्य, गायन के अलावा वाद-विवाद, क्विज, टीएलएम सहित अन्य प्रतिस्पर्धा और मॉडल प्रदर्शनी में भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने बताया कि शिक्षा विभाग ने अब क्लस्टर लेवल से बाल मेलों का आयोजन शुरू कर दिया है । उन्होंने बताया कि क्लस्टर लेवल बाल मेला में विजेता छात्र ब्लॉक लेबल के लिए चयनित किए जाएंगे और ब्लॉक लेवल के विजेता जिलास्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने कहा कि ब्लॉक लेवल पर दो दिन का बाल मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मेले बाद जिला स्तरीय मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें हर ब्लॉक के 20 लड़के और 20 लड़कियां भाग लेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें