100 दिन से मुख्यमंत्री सुक्खू महज आरोप लगाने का कार्य कर रहे हैं। चार माह से सरकार में हैं फिर तथ्य जनता के सामने नहीं रख पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कभी विधायकों के फोन नहीं उठाए क्या वह कभी आम व्यक्ति या उनके घर में काम करने वाले का फोन उठा सकते हैं। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान पर यह पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू बेहद हास्यस्पद बयान दिया है कि उनको आशीष शर्मा के घर में काम करने वाले व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि आशीष शर्मा पैसे बांटते हैं। मुख्यमंत्री कभी आशीष शर्मा का फोन नहीं उठाते तो क्या किसी अंजान व्यक्ति का फोन उठाएंगे। पिछले चार माह से सार्वजनिक तौर पर महज और महज झूठ बोलने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश और हमीरपुर जिला की जनता जानती है और ईश्वर सच्चाई जानता है। सरकार और पुलिस, प्रशासन कांग्रेस का होने के बावजूद जनता के सामने तथ्य नहीं रख पा रहे हैं। सीएम खनन माफिया होने का आरोप लगा रहे हैं। उन्हें अपने अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए। महज अपने परिवार और भाई को लाभ देने के लिएमुख्यमंत्री ने खनन नीति को बदल दिया। ब्यास का सीना इन लोगों ने छलनी किया है। आने वाले समय में इन लोगों के चेहरे बेनकाब होंगे। लोगों के सामने होगा कि कौन सत्य की लड़ाई लड़ रहा है। सीएम सुक्खू केवलमात्र लोगों को भम्र में रखने की राजनीति कर रहे हैं।