केंद्र सरकार के अधिवक्ता संशोधन बिल को लागू करने के खिलाफ हमीरपुर न्यायिक परिसर के बाहर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया । सोमवार को न्यायिक परिसर के बाहर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार की अगुवाई मेंवकीलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही संशोधन बिल को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश बार काउसिंल के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा भी मौजूद रहे। प्रदेश बार काउसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने कहा कि बार काउसिंल के अंदर सरकार के नुमाइदें वकीलों की शिकायतों को सुनने के लिए कहा जा रहा है जो कि ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी नए बिल का विरोध करते हैं। क्योंकि इसमें अगर कोई व्यक्ति मुकदमा हार जाता है तो व्यक्ति वकीलों पर मुकदमा कर सकता है जिसका वकील पूरी तरह से विरोध करते हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में पूरे हिमाचल में प्रदर्शन किया जा रहा है।