फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले- भानुपल्ली-बैरी रेललाइन के लिए प्रदेश सरकार की दो हजार करोड़ की देनदारी बाकी

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भानुपल्ली-बैरी रेललाइन में प्रदेश सरकार जमीन अधिग्रहण में देरी कर रही है। इस प्रोजेक्ट के प्रति प्रदेश सरकार की 2000 करोड़ की देनदारी बाकी है। सामरिक दृष्टि से अहम इस रेललाइन का पहला चरण वर्ष 2027 तक बैरी तक पूरा होना था लेकिन प्रदेश सरकार जमीन अधिग्रहण में देरी कर इस प्रोजेक्ट को लटका रही है जबकि केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। हमीरपुर में सोमवार को पत्रकार वार्ता में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल जनसेवा, पारदर्शी प्रशासन और समावेशी विकास की एक सशक्त मिसाल बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है तथा आम नागरिकों का शासन व्यवस्था पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। बीते एक दशक से अधिक समय में केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन और जवाबदेह शासन की नई कार्यसंस्कृति स्थापित की है। उन्होंने कहा कि सुशासन और विकास को प्राथमिकता दिए जाने का ही परिणाम है कि जनता का भरोसा सरकार पर लगातार बढ़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें