फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABVP Protest: फीस वृद्धि के खिलाफ हमीरपुर कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, पेपर लीक रोकने को कड़े कानून की मांग

सुभाष चंद्र Updated Wed, 22 Jul 2026 05:11 PM IST

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला इकाई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) द्वारा विभिन्न शुल्कों में की गई वृद्धि के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि को छात्र हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। इकाई अध्यक्ष दीक्षित ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न शुल्कों में की गई बढ़ोतरी से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने बताया कि माइग्रेशन फीस 600 रुपये से बढ़ाकर 1,300 रुपये कर दी गई है, जबकि विशेष परीक्षा आवेदन शुल्क 20,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ स्नातकोत्तर (मास्टर) पाठ्यक्रमों की फीस में 7,500 रुपये तक की वृद्धि की गई है। साथ ही डुप्लीकेट डिग्री, प्रति-पेपर और प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल) शुल्क भी बढ़ाए गए हैं। एबीवीपी ने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और विद्यार्थियों पर डाला गया अतिरिक्त आर्थिक बोझ वापस लिया जाए। धरने के दौरान संगठन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। एबीवीपी के मीडिया संयोजक जतिन ने कहा कि हाल के समय में पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी और सख्त नियम बनाए जाएं तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। धरना-प्रदर्शन में जिला संयोजक हर्ष चौहान, अलीशा धीमान सहित एबीवीपी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें