फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत

नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 2 रामगली कृष्णा नगर में नेपाली मूल की 14 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। खेलते समय नेपाली मूल की इस बेटी को लेंटर के कोने पर एचटी लाइन ने खींच लिया। करंट की चपेट में आने के बाद यह सीधे 20 फीट नीचे जाकर गिरी। बुरी तरह से घायल हुई किशोरी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया, लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया था। नेपाली मूल की इस बेटी की अचानक मृत्यु के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल का परिवार कई वर्षों से यहां पर किराए के मकान पर रह रहा है। हालांकि नेपाली मूल की है बेटी नेपाल में ही पढ़ाई करती है लेकिन बीमार होने के चलते इस परिवार साथ लेकर आया था। सोमवार शाम के समय साथ लगते लेंटर पर यह बेटी खेल रही थी और इस दौरान ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गई। करंट का जोरदार झटका लगने के बाद यह लेंटल से सीधे नीचे गिरी। करंट के जोरदार झटका के कारण इसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर तथा एसडीम हमीरपुर मनीष सोनी सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर अधिकारियों ने परिजनों के साथ बात की तथा मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें