राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में शुक्रवार को निजी कंपनी की ओर से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कुल 52 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। इन विद्यार्थियों में राजकीय पॉलिटेक्निक हमीरपुर के 11, राजकीय पॉलिटेक्निक सुंदरनगर के 7, राजकीय पॉलिटेक्निक बिलासपुर के 22, राजकीय पॉलिटेक्निक कांगड़ा के 5, राजकीय पॉलिटेक्निक किन्नौर के 2, राजकीय पॉलिटेक्निक पांवटा साहिब के 2 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर चंद्रशेखर और टीपीओ अरविंद कटोच ने कहा कि कंपनी की ओर से विद्यार्थियो का चयन बद्दी प्लांट के लिए किया जाएगा।