फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें न मानीं तो होगा धरना-प्रदर्शन : शर्मा

विज्ञापन
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन हमीरपुर सर्कल की बैठक संपन्न होने के बाद सदस्य। स्
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

भोटा में अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स संघ हमीरपुर की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा (हमीरपुर)। अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स संघ हमीरपुर सर्किल की वार्षिक बैठक भोटा में हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने की। निर्मल सिंह ने सर्किल की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सचिव सुरेंद्र शर्मा ने अखिल भारतीय स्तर की गतिविधियों और हिमाचल से संबंधित विषयों की जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि शिमला, मंडी और धर्मशाला में सर्किल यूनिट की स्थापना हो गई हैं। बीडी भाटिया ने सुझाव दिया कि संगठन को सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। बैठक में हरि सिंह, गुरचरण भट्टी, बाबूराम, अरविंद सिंह ठाकुर, रवि शर्मा, बिहारी लाल, राजीव शर्मा आदि ने भी विचार रखे। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि लंबित मांगों को केंद्र सरकार स्वीकार करे। इन मांगों में पेंशन अपडेशन, विशेष पे को पेंशन के लिए सैलरी में सम्मिलित करना, स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मुफ्त करना शामिल हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी जाती हैं तो अखिल भारतीय स्तर पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें