फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घोड़ों में ग्लैंडर्स बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क

Sun, 12 Jan 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
160 घोड़ों के रक्त के नमूने जांच के लिए हिसार भेजे
विज्ञापन

बीस दिन के भीतर नमूनों की रिपोर्ट आने का है अनुमान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। घोड़ों की ग्लैंडर्स बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। पशुपालन विभाग ने जिले से करीब 160 घोड़ों के रक्त के नमूने एकत्रित कर राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार भेजे हैं। हिसार में रक्त के नमूनों की जांच होगी और बीस दिन के भीतर नमूनों की रिपोर्ट पशुपालन विभाग को प्राप्त हो जाएगी।
हालांकि हमीरपुर जिले में ग्लैंडर्स का कोई केस नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर पशुपालन विभाग की ओर से सैंपल लिए गए हैं। पशुपालन विभाग की ओर से हर साल घोड़ों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे जाते हैं ताकि बीमारी के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्लैंडर्स अश्व जाति के पशुओं में होने वाली सबसे खतरनाक संक्रामक बीमारी है। यह रोग बीमारी ग्रस्त अश्व से मानव में फैल सकता है। ग्लैंडर्स नामक बीमारी अश्व जाति के पशुओं में बर्क होल्डेरिया मैलाई जीवाणु से होती है। इस जीवाणु से अश्व के शरीर में दानेदार पीबयुक्त फोड़े-फुंसियां निकल आते हैं।
विज्ञापन

कोट

-जिले में ग्लैंडर्स का कोई केस नहीं आया है। हमीरपुर से 160 सेंपल जांच के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार भेजे हैं। जल्द ही इन सेंपल की रिपोर्ट मिल जाएगी। पशुपालन विभाग की ओर से बेहतर सुविधाएं पशुपालकों को दी जाती हैं।-डॉ. अजय सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें