फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ

Sun, 12 Jan 2025 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रमोटी शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सेरा विश्राम गृह में मिला। प्रतिनिधिमंडल में संघ के चीफ पैट्रन विजय हीर ने कहा कि संघ ने यह मांग रखी है कि प्रमोटी शिक्षकों को अंतर वरिष्ठता का लाभ केंद्रीय नियमावली अनुसार दिया जाए, जिसका वर्णन केंद्रीय कार्मिक विभाग ने 11 नवंबर 2010 को जारी अधिसूचना में किया है ।
विज्ञापन

इसके अनुसार अंतर वरिष्ठता निर्धारण में प्रमोशन से पहले पिछले पद की सेवा का लाभ देय होता है । वर्तमान में जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति का 15 फीसदी और सीएंडवी से टीजीटी पदोन्नति का 10 फीसदी कोटा तय है। इसका लाभ केवल एक बार ही मिलता है। ऐसे में प्रमोट होने वाले जेबीटी को टीजीटी कैडर में अगली प्रमोशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। जेबीटी सेवा की वरिष्ठता टीजीटी कैडर में शून्य हो जाती है, जबकि जेबीटी से मुख्य शिक्षक, केंद्रीय मुख्य शिक्षक, बीईईओ आदि पदोन्नति में जेबीटी सेवा का लाभ मिलता है। इसके लिए सरकार मापदंड तय करे और प्रतिभावान शिक्षकों के लिए सीमित पदोन्नति परीक्षा जैसे विकल्पों पर भी विचार किया जाना चाहिए। संवाद

मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor

मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor

मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें