फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रेड लाइसेंस के विरोध में व्यापारियों बंद रखा धर्मशाला का कोतवाली बाजार

धर्मशाला के कोतवाली बाजार में व्यापारियों की ओर से ट्रेड लाइसेंस के विरोध में आज सुबह नौ बजे से बाजार बंद रखा। साथ ही कोतवाली के व्यापारियों ने एकत्रित होकर फव्वारा चौक पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि हम ट्रेड लाइसेंस का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम धर्मशाला किस उद्देश्य में लाइसेंस बनाने जा रहे हैं। कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस के मुद्दे को जोरों से उठाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश में किसी भी नगर निगम के क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस लागू नहीं किए गए हैं तो धर्मशाला में ही क्यों लागू करने का दबाव बनाया जा रहा है। व्यापारियों ने मांग रखी है कि जब तक निर्वाचित पार्षद या प्रशासनिक अधिकारी ट्रेड लाइसेंस बनाने का उद्देश्य नहीं बताएंगे तब तक विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें