फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Protest Himachal: 'कागजों तक सीमित न रहें परीक्षा सुधार', धर्मशाला में युवाओं का प्रदर्शन, पारदर्शी भर्ती-परीक्षा की मांग

नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर रविवार को धर्मशाला में युवाओं ने गांधी वाटिका से कचहरी अड्डा तक रोष रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब सरकार को परीक्षा सुधार से जुड़े वादों को धरातल पर लागू करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परीक्षा सुधार को लेकर समय-समय पर कई घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन अधिकांश फैसले कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं। उनका कहना था कि यदि परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करनी है तो सुधारों को प्रभावी तरीके से लागू करना होगा। युवाओं ने मांग उठाई कि नीट सहित सभी भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं के संचालन में पूरी पारदर्शिता लाई जाए, ताकि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास परीक्षा प्रणाली पर बना रहे। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था के समर्थन में नारेबाजी भी की और सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें