धर्मशाला पुलिस मैदान में पिछले कई दिनों से चल रहे मेले को बंद करवाने के लिए धर्मशाला व्यापार मंडल का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान मेले को बंद करवाने के लिए धर्मशाला के व्यापारी एकजुट होकर पुलिस मैदान में पहुंचे। एक घंटे का समय देकर दुकानदारों से सामान पैक करवा कर मेला बंद करवाया। व्यापारियों ने चेताया कि मेले को बंद करने की तिथि 31 दिसंबर तय थी लेकिन यह आज जनवरी की 7 तारीख तक भी चल रहा है। कहा कि इससे स्थानीय कारोबारियों को बहुत नुकसान हो रहा है। कहा कि अगर गुरुवार तक मेला खत्म नहीं किया तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।