यूजीसी नियमों को लागू करवाने के लिए शनिवार को दाढ़ी मेला ग्राउंड में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश में एक रैली का आयोजन किया। इस रैली में प्रदेश भर से समुदाय के लोग जुटे। इस दौरान लोगों ने यूजीसी नेम को लागू करवाने के लिए मांग की। रैली में वक्ताओं का कहना था कि यूजीसी को पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने के लिए लाया गया है। वक्ताओं का कहना था कि हिमाचल प्रदेश में 93वां संशोधन आज दिन तक लागू नहीं किया गया है। जोकि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ अन्याय है। इस रैली में लोगों ने यूजीसी नियमों को लागू करवाने की मांग उठाई।