फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: एबीवीपी ने ओडिशा में छात्रा की आत्महत्या मामले को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

धर्मशाला के उपायुक्त के कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ओडिशा में अंग्रेजी विभाग की छात्रा की आत्महत्या मामले को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ओडिशा के बालेश्वर जिले में अंग्रेजी विभाग की छात्रा ने अपने विभागाध्यक्ष की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना न केवल शिक्षा जगत, बल्कि पूरे समाज के लिए चिंताजनक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस अमानवीय व्यवहार की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धर्मशाला में प्रदर्शन किया। वहीं प्रदेश में भी महिलाओं की सुरक्षा के तीन कड़े कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें