फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी की 77 सदस्यों की राज्य कार्यकारिणी घोषित

ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने धर्मशाला में बुधवार को राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की। सोसाइटी की ओर से प्रदेश भर में 77 सदस्य बनाए गए हैं, जिसमे सुलेमान अंसारी को चीफ पैटर्न और नसीम दीन और गुलजार मुहम्मद को चीफ एडवाइजर बनाया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष सादिक खान ने कहा कि 12 जिलों का दौरा कर टीम को बनाया गया है। इस दौरान मुख्य मांगें वक्फ बोर्ड का गठन, अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के गठन सहित राज्य में हज कमेटी के गठन की रखी। इसके साथ ही प्रदेश में खाली चल रहे उर्दू शिक्षकों की 68 पदों को भरने की मांग सरकार के समक्ष रखी। अध्यक्ष ने कहा कि इन मांगों को लेकर धर्मशाला में आयोजित होने वाली विधानसभा के दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री से मिलकर उनके सामने ये मांगें रखी जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें