हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन चंबा द्वारा जिला मुख्यालय में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल चौहान ने दीप प्रज्वलन के पश्चात हरी झंडी दिखा रैली को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली के प्रतिभागियों को एसडीएम चंबा अरुण शर्मा द्वारा प्रतिभागिता प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, तहसीलदार तहसीलदार अनूप डोगरा, स्वीप के जिला नोडल अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, द्रोणाचार्य एवं समिति एजुकेशन एंड एनवायरनमेंट समिति चंबा की अध्यक्ष आरती निर्यार व उनके टीम सदस्यों सहित अनेक विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।