विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला चंबा के सदस्यों ने चंबा मुख्य बाजार मे जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी कटरा से शिवखोड़ी जाते समय 9 जून को हिंदू श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में रैली निकाली और पाकिस्तान व आतंकियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यालय चौक पर पाकिस्तान का पुतला भी जलाया । इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से आतंकवादियों के खिलाफ राष्ट्रपतिको एक ज्ञापन दिया ।