फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विक्रम जरयाल बोले- ग्राम पंचायत जंगरोग चक्की गांव के लिए जल्द बनेगी सड़क, केंद्र ने दी एफसीए मंजूरी

भटियात के पूर्व विधायक विक्रम जरयाल ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगरोग के गांव चक्की के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सड़क बनाने का संकल्प लिया था जो पूरा होता हुआ दिख रहा है। भारत सरकार की ओर से एफसीए की मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि अब अति शीघ्र एलडीए जमा करवाए और डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जाए ताकि केंद्रीय मंत्री से मिलकर पैसा स्वीकृत करवाया जा सके। बताया कि वर्ष 2012 में उनके भटियात का विधायक बनने पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। जिसके बाद इस मार्ग निर्माण के कार्य को उन्होंने अपनी विधायक नीधि में भी डाला था। लेकिन, कांग्रेस सरकार होने के चलते इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका। जिसके बाद पुन: विधायक निधि में इस मार्ग को डाल कर स्वीकृति के लिए भेजा गया। बताया कि उनके आग्रह पर चंबा-कांगड़ा सांसद राजीव भारद्वाज की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पास मामले को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद इसे स्वीकृति मिल गई है। आखिरकार अब मार्ग निर्माण की राह आसान होती दिख रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें