फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा कॉलेज में दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का आगाज

Krishan Singh Updated Mon, 03 Mar 2025 04:20 PM IST

चंबा कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का आरंभ राजनीति शास्त्र विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया रहे तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉ. मनेश वर्मा उपस्थित रहे। राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. केवल कृष्ण ने उनका स्वागत किया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने महिलाओं के प्रतिनिधित्व में चुनौतियां, एक देश एक चुनाव संबंधी युवाओं का मत, युवाओं पर सरकारी नितियों और बेरोजगारी का प्रभाव, विदेश नीति आदि जैसे विविध विषयों पर अपने शोध कार्य को प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने छात्रों को शोध संबंधी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने राजनीति शास्त्र विभाग को ऐसी गतिविधियों आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। कॉमर्स विभाग से डॉ. विजय कुमार प्रथम दिन के शोध विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को शोध उद्देश्य, डेटा विश्लेषण, परिकल्पना आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। इस उपलक्ष्य पर विभागाध्यक्ष प्रो. केवल कृष्ण, प्रो. आशा देवी, प्रो. अंकिता धवन, इतिहास विभाग से प्रो. मणि राज सिंह राठौर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें