फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा जिला परिषद और स्थानीय निकाय चुनाव में सुरजीत शर्मा भरमौरी का बयान, जानें क्या बोले

Krishan Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 12:30 PM IST

जिला में कांग्रेस ने जिला परिषद और स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण संस्थाओं पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने इसे पार्टी की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। कहा कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस संगठित होकर मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है। कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2005 के बाद पहली बार जिला परिषद में पूर्ण बहुमत हासिल किया। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे। लियाकत खान जिला परिषद के उपाध्यक्ष चुने गए और इस पद तक पहुंचने वाले जिले के पहले मुस्लिम नेता बने। भरमौरी ने इस सफलता का श्रेय विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, विधायक नीरज नैयर तथा पार्टी संगठन की रणनीति को दिया। कहा कि कांग्रेस ने पिछले दो दशकों में पहली बार इतना व्यापक जनसमर्थन हासिल किया है। जिला परिषद के अलावा कांग्रेस ने 10 वर्ष बाद चंबा नगर परिषद तथा 15 वर्ष बाद मैहला और चुराह-तीसा ब्लॉक समितियों में भी जीत दर्ज की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें