फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर अंदराल की योग प्रशिक्षक राधा कुमारी ने बच्चों को योग करवाया। शुरुआत सुबह योग मंत्रों के उच्चारण से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने बड़ी एकाग्रता और समर्पण के साथ योग में भाग लिया। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को संतुलित करता है और युवाओं को जीवन के प्रति अनुशासित बनाता है। विद्यालय के इस मौके पर स्कूल के अध्यापक पवन देवल, गुरपाल, अशोक कुमार, कमलेश शर्मा, कामेश कुमार, विपन कुमार, नरेंद्र कुमार, साहिल, सुभाष, चैन लाल, ऊषा देवी, निष्टा, शीतल, रीता, राजमल, कुलदीप, मनोज कुमार, अनिल कुमार, महिंद्र कुमार, प्रहलाद कुमार व सहित स्कूल के समस्त विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें