जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में नौंवी कक्षा में प्रवेश परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचना बच्चों समेत उनके परिजनों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग से वाया संपर्क मार्ग होते हुए विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्हें एक घंटे का समय लग गया। संपर्क मार्ग पर लगे वाहनों की लंबी कतारों के कारण जाम लगना इसकी मुख्य वजह रही। वाहनों के जाम की वजह से कई वाहन रेंगते नजर आए। सुबह 10:00 बजे परीक्षा आरंभ होने का समय निर्धारित रहा। लेकिन, संपर्क मार्ग पर छोटे और वाहनों वाहनों के कारण लगे जाम की वजह से बच्चों समेत संस्थान के प्राचार्य तक जाम में फंस गए। लंबे जाम के कारण होने वाले शोर-शराबे को सुन कर पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस जवान ने मौके पर पहुंच अन्य लोगों की मदद से जाम को खुलवा कर मार्ग आवाजाही के लिए सुचारू करवाया।