चंबा में पंडित ऋषभ देव शर्मा मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन अखंड चंडी पैलेस के भवन में किया गया। प्रतियोगिता में ओपन श्रेणी में शिवम ठाकुर ने पहला, अरित्रा गोस्वामी ने दूसरा, दैविक शर्मा ने तीसरा, दिवाकर सिंह ने चौथा और सक्षम सहगल ने पांचवा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों की श्रेणी में श्रुति ने पहला, अस्मिता श्रीवास्तव दूसरा अंशिका श्रीवास्तव तीसरा, अदिति राजपूत चौथा और अंतरा ने पांचवा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा के पिता की याद में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सेवानिवृत मेजर एससी नैय्यर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एससी नैय्यर ने कहा कि शतरंज का खेल दिमाग की कसरत है। इस खेल से जुड़ने के बाद जहां व्यक्ति का मानसिक विकास होता है तो वहीं उसकी सोचने और समझने की शक्ति भी बढ़ती है। इसका लाभ उसे दैनिक जीवन में कहीं न कहीं जरूर मिलता है।