फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गणतंत्र दिवस परेड के लिए चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में हुआ अभ्यास

पुलिस मैदान बारगाह में पुलिस, होमगार्ड व स्कूली विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस परेड का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस की ओर से परेड की तैयारी करवा रहे चंद्र हंस मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने जवानों को परेड की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। चंबा चौगान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। परेड में किसी प्रकार की त्रुटी न रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से परेड की रिहर्सल करवाई जा रही है। परेड में भाग लेने वाले सभी पुलिस जवान, होमगार्ड जवान एनएसएस स्वयंसेवी, एनसीसी कैडेट ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 26 जनवरी को चंबा चौगान में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पूरी तैयारियों के साथ परेड की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें