फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चंबा में सुबह छह बजे ही मतदान करने बूथ पर पहुंचे लोग, दिखा उत्साह

चंबा जिला में सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों में मतदान करने को लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। आसमान में बादल छाए होने से जल्द से जल्द मतदान करने की आस लिए लोग पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रो में मक्की बुवाई, गुड़ाई का कार्य भी चल रहा है। लिहाजा, अपने अधिकार का इस्तेमाल कर ने को लेकर लोगों के चेहरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तृतीय चरण के जिले की 85 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया हो रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि तीसरे चरण के तहत विकास खंड चम्बा की 15, तीसा की 16, मैहला की 17, सलूणी की 14 और भटियात की 23 पंचायतें शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें