फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष को साैंपा ज्ञापन

नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक एवं जनकल्याणकारी संगठनों के पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष को जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर संयुक्त ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने अध्यक्ष व पार्षदों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में हेरिटेज नगर चंबा के विकास, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता मिलेगी। ज्ञापन में हाल ही में लागू किए गए हाउस टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि पर कड़ा एतराज जताया गया। सुरेश कश्मीरी ने कहा कि बढ़ा हुआ कर आम लोगों की आर्थिक क्षमता पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। उन्होंने वर्ष 2023 में दिए गए उस आश्वासन का भी उल्लेख किया। इसमें सैटेलाइट सर्वे के आधार पर पारदर्शी तरीके से कर निर्धारण करने और सर्वे के दौरान संबंधित पार्षद, तकनीकी अधिकारी तथा भवन स्वामी की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया सर्वे कई स्थानों पर आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा बिना जनप्रतिनिधियों और भवन स्वामियों की प्रभावी मौजूदगी के किया गया, जिससे लोगों में असंतोष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें