चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर आवाजाही 13 दिनों से बड़े वाहनों के लिए बंद पड़ी हुई है। रखालू मंदिर के 12 मीटर सड़क जमींदोज होना इसकी मुख्य वजह है। मार्ग के बंद होने से लोगों को वाहनों की अदला-बदली कर ही अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से युद्धस्तर पर कार्य करते हुए कंकरीट के डंगे का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। विभाग ने साफ किया है कि आगामी दिनों तक मुख्य मार्ग को रखालू माता मंदिर के पास कंकरीट का डंगा लगाकर यातायात के लिए बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान करवाई जाएगी। उधर, लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशासी अभिंयता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग रखालू माता मंदिर के पास कंकरीट का डंगा लगवा रहा है। आगामी दिनों में मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।