मेडिकल कॉलेज चंबा में आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग के जवानों ने मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान निजी सुरक्षा कर्मियों का अचानक आग लगने पर भयभीत होने के बजाय संयम से काम लेते हुए आग पर काबू पाने और उसे बुझाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिपिन शर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा और बचाव के तरीकों के बारे में अग्निशमन विभाग के जवानों ने विस्तार से जानकारी दी। बताया की समय समय पर मेडिकल कॉलेज चंबा में इस प्रकार की मॉकड्रिलआयोजित कर सुरक्षा ओर बचाव के तरीके साझा किए जाते हैं।