फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा के भलेई माता के मंदिर में पहली चैत्र नवरात्र पर सैकड़ों भक्तों ने नवाया शीश

प्रदेश भर में विख्यात भलेई माता के मंदिर में पहले चैत्र नवरात्र को सैकड़ों भक्तों ने शीश नवाया। पहले नवरात्र में मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान भक्तों ने घंटों कतारों में लगकर मां के दर्शन किए। इस दौरान भक्तों ने मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय कर दिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने रविवार को पहले नवरात्र में मंदिर में पूजा अर्चना की। जबकि मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लंबी कतारें लगी रही। आगामी नवरात्रों में यह भीड़ ओर भी बढ़ सकती है। भलेई माता के मंदिर जिले के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि भलेई माता से सच्चे मन से मांगी हर मुराद पूरी होती है। इसी आस्था के चलते लोग माता के दर्शन करने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों से यहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें